
नर्मदापुरम / शहर में सूने घरों को अपना निशाना बना रहे हैं चोर और लाखों रुपए पर अपने हाथ साफ कर रहे हैं। रसूलिया डबल फाटक के पास हिल व्यू होम्स कॉलोनी में पत्रकारिता करने वाले संतोष जायसवाल के घर चोरी हो गई। चोरी 17/04/2026 को दोपहर 12.45 बजे हुई। इसमें ढाई लाख रुपए के आभूषण चोरी हुए हैं, डेढ़ लाख रुपये नदी में लाकर लगभग चार रुपए की चोरी हुई है। देहात पुलिस ने केस दर्ज किया है। संतोष जायसवाल ने बताया परिवार दिनभर जयस्तंभ चौक के पास स्थित घर में रहता है। रात में हिल व्यू होम्स वाले मकान में जाते हैं। बीते दिन मकान सूना था। चोर घर से ढाई लाख के आभूषण, डेढ़ लाख नकदी चोरी करके ले गए। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। सूने मकान को लेकर पुलिस ने भी आमजन को अवगत कराया है कि अगर वह कहीं बाहर जाते हैं तो स्थानीय पुलिस थाने को सूचना देकर जाएं। अगर पुलिस को सूचित किया जाता है तो पुलिस उनके मकान की निगरानी भी करेगी। जिससे चोरी की घटनाओं को रोका जा सकता है।

