नर्मदापुरम / “महादेव वेलफेयर सोसाइटी” के द्वारा प्रतिभा खोज परीक्षा आयोजित की गई थी प्रतिभा खोज में सफ़ल 5 टॉप छात्राओं को 6 महीने के लिए निःशुल्क कोचिंग विक्रमशिला एकेडमी में दी जाएगी एवं 1 महीने के लिए 6 छात्राओं को 1 महीने के लिए निःशुल्क कोचिंग दी जाएगी एवं समय के अनुसार 121 छात्राओं ने परीक्षा में हिस्सा लिया था। उन सभी को 10 दिनों के लिए निःशुल्क कोचिंग में अध्ययन के लिए बुलाया जाएगा। होम साइंस कॉलेज में शनिवार को छात्राओं को सर्टिफिकेट दे कर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. कामिनी जैन, रागिनी सिंह, महादेव वेलफेयर सोसाइटी के जिला अध्यक्ष मिहिर श्रीवास्तव संरक्षक बीभूती ठाकुर, डॉ. मयंक तोमर, जिला मीडिया प्रभारी दीपक साहू, अनुराग गौर, वरुण दीवान, रजत यादव, छत्रपाल ठाकुर, अतुल गौर, अनिल कीर, श्रवण चौरसिया, नवीन विश्वकर्मा आदि मौजूद रहें।

