



नर्मदापुरम / शनिवार 18 अप्रैल 2026 को अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में भेल दशहरा मैदान भोपाल में मध्य प्रदेश के लाखों शिक्षकों ने टीईटी परीक्षा के विरोध में एवं नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता के संबंध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया । प्रदेश के कोने कोने से लाखों शिक्षकों ने भोपाल में उपस्थित होकर धरने को सफल बनाया। इसी कड़ी में ब्लॉक नर्मदापुरम से के एस वाडिवा के मार्गदर्शन में सैकड़ों शिक्षकों ने भोपाल पहुंचकर इस धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दी।आज भोपाल में धरने में सहभागिता देने वाले में रामकृष्ण पुरोहित, परम सुख गढ़वाल, गौरी शंकर राजपूत, सुनील उइके, संजीव द्विवेदी, कमलेश टेकाम, पुरुषोत्तम अहिरवार, देवेंद्र खरे, विद्या ठाकुर, ज्योति सूर्यवंशी, सुमित तिवारी, शिव प्रसाद ओंनकार, गजेंद्र यादव, मंगली प्रसाद बढ़कर, बाबूलाल तोमर, अनिरुद्ध तिवारी, संतोष गौर, संतोष परते, लाजरूस तिग्गा, मोहिनी राजपूत, अनंता चौबे, विजय युवने, कुंती युवने, रमेश गोखले, अजय बाजपेई, प्रमिला चौधरी, सरला उईके, अनिरुद्ध तिवारी, नंदकिशोर चौधरी, ओमप्रकाश शर्मा, बारेकल कटारे, मोनिका जोशी, माया मालवीय, सेल्वी पवार, चंद्रकिरण पवार, मनीष सोनी, संजय लोनारे, सुनील गौर, शशि गौर, सुरेंद्र गौर, छाया पटेल, विनीता साहू, निशा शर्मा, निशा सरयाम सहित अन्य सैकड़ों शिक्षक इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए। संयुक्त मोर्चा द्वारा निर्णय लिया गया कि यदि सरकार ने टीईटी परीक्षा निरस्त नहीं करवाई और नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता नहीं दी तो 16 जून 2026 से प्रदेश के समस्त स्कूलों को बंद कर तालाबंदी की जाएगी।

