


नर्मदापुरम / नर्मदांचल फुटबॉल लीग के तृतीय दिवस पर खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। प्रतियोगिता के दौरान मैदान में रोमांच और उत्साह का माहौल बना रहा। खेल परिणामों में महू ने सोहगपुर को पराजित किया, जबकि नर्मदापुरम और बैतूल के बीच हुए मुकाबले में बैतूल ने जीत दर्ज की। दिन का सबसे रोमांचक मुकाबला एमपी पुलिस और पचमढ़ी के बीच खेला गया, जिसमें कड़ी टक्कर के बाद एमपी पुलिस ने जीत हासिल की। इसके अलावा पिपरिया ने फाईटर टीम को हराया तथा हरदा और महू के बीच हुए मैच में महू विजयी रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिले के पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस थोटा एवं अध्यक्षता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पं. भवानी शंकर शर्मा, रेड क्रॉस सोसायटी अध्यक्ष अरुण शर्मा, सीहोर से आए वरिष्ठ समाजसेवी बब्बन राय, एसडीओपी जितेन्द्र पाठक, थाना प्रभारी कंचन सिंह ठाकुर, लोकेश तिवारी, श अभय वर्मा, मनोहर बडानी, राम नवलानी, अजय जैन, दीपेश दिगंबर, सचिन जैन, अमन फौजदार, भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे, पार्षद श्रीमती संध्या कुशराम, सिमरन रैकवार, दीपिका राठौड़, वंदन करोडे, नरेंद्र पटेल, राकेश यादव, मनजीत कालोसिया, देवेन पटेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं खेल प्रेमी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। आयोजन में लगातार बढ़ती भागीदारी और उत्साह यह दर्शाता है कि क्षेत्र में खेलों के प्रति रुचि और जागरूकता तेजी से बढ़ रही है।

