


नर्मदापुरम / राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की अध्यक्ष नीरजा फौजदार ने बताया कि राष्ट्र संत भारत गौरव 108 श्री पुलक सागर के महाराज के सानिध्य मे संचालित संस्था जो विगत 15 वर्षों से नर्मदापुरम में सामाजिक धार्मिक एवं सामाज सेवा के महत्व पूर्ण कार्य करते चली आ रही है। इस वर्ष अधिवेशन करने का नर्मदापुरम को अवसर प्राप्त हुआ।
आयोजन में मंच के सभी शीर्ष पदाधिकारी उपस्थित रहे। राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमति मीना झॉंझरी राष्ट्रीय मुंख्य संयोजक, राष्ट्रिय महामंत्री श्रीमति बीना टोंग्या जोन 3 का अध्यक्ष श्रीमति अनामिका बाकलीवाल, महामंत्री श्रीमति आशा सोनी, संगठन मंत्री श्रीमति प्रीति गॉंधी, जोन 3 के महामंत्री मनोज बाकलीवाल, संगढन मंत्री रोशन जैन के साथ साथ नर्मदापुरम से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विधायक डॉं. सीताशरण शर्मा, बुदनी के पूर्व विधायक राजेन्द्र ठाकुर, म. प्र. के मुख्य अतिथियों की उपस्थित में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ झंडा वंदन से हुआ सभी अतिथियों ने गुरूवर की चित्र का अनावरण कर द्दीप प्रज्ज्वलित किया। स्वागत गीत श्वेता जैन एवं अनीता अरुण जैन प्रस्तुत किया। स्वागत भाषण नीरजा फौजदार ने गाया, स्वागत नृत्य विनीति जैन एवं रेखा गोयल ने किया। सभी अतिथियों का शाल, मोती की माला दुपट्टे से स्वागत किया गया। विधायक डॉ. सीता शरण शर्मा ने कहा कि जैन समाज की प्रशंसा करते हुये कहा कि निश्चित ही जैन समाज आध्यात्म की राह पर चलता है, जैन शुद्द भोजन पूरे विश्व में जाना जाता है। राजेन्द्र ठाकुर ने मंच की तारीफ़ की एवं येसे ही आगे बढ़ते रहे शुभकामना प्रेषित की। राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमति मीना झॉंझरी ने नर्मदापुरम मंच की प्रंशसा की यह मंच हर कार्यो में अग्रणी रहता है। जोन 3 की अध्यक्षा श्रीमति अनामिका वॉकलीवाय ने जोन 3 की उपस्थित सभी शाखाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिये सभी पदाधिकारियों के कर कमलों से ऐवार्ड प्रदान किये गये। जिसमें इंदौर आष्टा, सीहोर, भोपाल सामिल थे। आयोजन में अखिल भारतीय पुलक चेतना मंच के संरक्षक सत्येंद्र फौजदार, डॉं. राजेन्द्र जैन अध्यक्ष, एन. सी जैन महामंत्री, पवन जैन, राष्ट्रीय महिला जैन जागृति मंच से अध्यक्ष नीरजा फौजदार, महामंत्री अनीता अरुण जैन, श्री दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष संतोष जैन, सचिव आलोक जैन, भारतीय जनता पार्टी की जिला महामंत्री श्रीमति ज्योति चौरे, डॉं. प्रदीप जैन, मनोज जैन, विकास जैन, आर एल जैन, अरुण जैन, रीतेश जैन, नरेन्द्र गोयल सिघई, प्रदीप जैन, अरुण शाह, च्रकेश जैन, विपेन्द्र गोयल, अपूर्व जैन, रत्नेश जैन, निशॉंत फौजदार, साहिल फौजदार, महिला मंच से ऐकता फौजदार, जयंती जैन, रचना मस्ते, अनीता आर एल जैन, शारदा जैन, सुनीता जैन, कोषाध्यक्ष रीना रत्नेश जैन, राशि जैन, रीना रीतेश जैन, मोनिषा जैन, उषा गुप्ता, अनुश्री फौजदार, साक्षी फौजदार एवं नगर के गणमान्य नागरिक रामगोपाल चौबे, आर एस चौहान, अशोक श्रीवास्तव, ठाकुर उदय प्रताप सिंह, बबीता जैन आदि उपस्थित रहे। अंत में सभी अतिथियों को स्मृति चिंह प्रदान किये एवं आभार मंच अध्यक्ष एन सी जैन ने माना। अंत में विशिष्ट अतिथि एवं नर्मदापुरम के सभी पदाधिकारियों के साथ साथ गुरूवर की आरती बहुत ही उत्साह पूर्वक की, अंत में सभी साथ मिलकर भोजन प्रसादी ग्रहण की।

