

नर्मदापुरम / भारतीय जनता युवा मोर्चा नर्मदापुरम ने शुक्रवार को लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया और उन्हें खिलौने कोरियर के माध्यम से भेजे। भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सुंदरम अग्रवाल ने बताया कि लोकसभा की महत्वपूर्ण कार्यवाही के दौरान टेलीविजन पर राहुल गांधी का भाषण सभी युवा साथियों ने देखा। इस दौरान एक पत्र भी कोरियर से भेजा जिसमें लिखा गया कि आपने अपने भाषण में संसद में जिस तरह की अपनी बाल्य बुद्धि का परिचय समूचे देश के सामने दिया है, जिसमे आपने बयान देते हुए कहा कि जब मैं छोटा बच्चा था। इस दौरान राहुल ने अपने बाल्यकाल की अपनी दादी की कहानी सुनाई और साथ ही आपने खुद को एक आर्टिस्ट बताया है। इसी के चलते युवाओं ने राहुल गांधी को मनोरंजन के लिए कुछ खिलौने भेंट किए है। साथ ही सभी ने कहा कि आप देश के गंभीर मुद्दों पर पूरी संवेदनशीलता रखे और भविष्य में इस प्रकार की बचकानी हरकतें लोकसभा में न करें। सोशल मीडिया जिला संयोजक गजेंद्र चौहान ने बताया लोकसभा के मंदिर में जादूगर वाली कहानी सुनाते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, “एक मशहूर जादूगर था, जो मैजिक शो करता था।
300-400 बच्चे वहां गए, जिसमें मैं और मेरी बहन भी थे।” इस दौरान ओम बिरला ने कहा कि राहुल जी आप आप जादू वगैरह पर छोड़कर बिल पर बोलिए, तो राहुल ने जवाब दिया कि मैं आर्टिस्ट हूं..
ऐसे फालतू बयान देकर राहुल ने लोकसभा का सीधा अपमान किया है, देश की जनता से माफी मांगना चाहिए और इन खिलौनों से राहुल गांधी 55 की उम्र में खेलें और घर बैठें । इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष लोकेश तिवारी, मंडल अध्यक्ष रुपेश राजपूत एवं गोकुल पटेल, प्रशांत दीक्षित, अमित महालहा, मनीष परदेशी, रहमान खान, दुर्गेश मिश्रा, ऋषभ शुक्ला, कृतिक शिवहरे, सागर संतोरे, जसवीर सिंह, केतन बरगले एवं अन्य भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

