
नर्मदापुरम / पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस. थोटा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जितेंद्र पाठक के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।
दिनांक 17/04/25 को थाना कोतवाली नर्मदापुरम को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि भीलटदेव मंदिर के सामने गली बालागंज में नमीता सौदा नाम की महिला अपने घर के अंदर से अवैध गाँजा बेच रही है। सूचना की तसदीक हेतु पुलिस टीम द्वारा तत्काल नमीता सौदा के घर पर दबिष दी गयी, दबिष के दौरान नमीता पति जीतू सौदा उम्र 37 वर्ष नि. भीलट देव मंदिर के सामने बालागंज नर्मदापुरम के घर की तलाशी लेने पर किचन से एक थैला मिला, जिसकी जांच करने पर उक्त थैले मे करीबन 835 ग्राम गाँजा होना पाया गया। गाँजा रखे जाने के संबंध मे नमीता सौदा द्वारा कोई वैध दस्तावेज़ प्रस्तुत नहीं करने पर नमीता पति जीतू सौदा उम्र 37 वर्ष नि. भीलटदेव मंदिर के सामने बालागंज नर्मदापुरम के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है, प्रकरण की विवेचना जारी है। उक्त कार्यवाही में मुख्य भूमिका निरी. कंचन सिंह ठाकुर थाना कोतवाली नर्मदापुरम, उनि. हेमंत निशोद, प्र. आर. रितेश यदुवंशी, आर. अजमेश चंद्रोल, आर. संतोष धाकड़ एवं म. आर. अंजु ऊईके की रही।

