


नर्मदापुरम / नर्मदांचल फुटबॉल लीग के अंतर्गत आयोजित अखिल भारतीय फुटबॉल प्रतियोगिता विधायक कप के द्वितीय दिवस को मातृशक्ति को समर्पित किया गया। इस विशेष अवसर पर नागपुर, पार्ढुनां, हरदा, आमला एवं पिपरिया की टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
महिला वर्ग के मैच परिणाम….
पार्ढुनां v/s पिपरिया — विजेता: पार्ढुनां।
बैतूल v/s हरदा — विजेता: हरदा।
नर्मदावैली v/s बनखेड़ी — विजेता: नर्मदावैली।
फाइनल मुकाबला: बैतूल v/s आमला — विजेता: बैतूल।
पुरुष वर्ग के मैच परिणाम….
हरदा v/s शिवाजी — विजेता: हरदा
नागपुर v/s बैतूल DCC —
विजेता: बैतूल दसीसी…
कार्यक्रम में मुख्य रूप से रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष अरुण शर्मा , भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती अर्चना पुरोहित , थाना प्रभारी कंचन ठाकुर , ट्रैफिक इंचार्ज सुनीता पटेल , सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय सुनीता कामले , खेल अधिकारी बख्तावर खान एवं वंदना रघुवंशी की गरिमामयी उपस्थिति रही। आमला से अनुराधा मालवी , पार्षद नैना प्रमोद सोनी, कंचन सेठी चौकसे, सिमरन अभिषेक रैकवार, रेखा यादव, बिंदिया माझी, ऊषा अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि सीमा तिवारी, चित्रा शर्मा, वंदना शर्मा, समाजसेवी नीरजा फौजदार, दुर्गा पाटिल, अनुजा मिश्रा, प्रिया दुबे, राजेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में फुटबॉल प्रेमी उपस्थित रहे।

