नर्मदापुरम / भीषण गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी नर्मदापुरम के सहयोग से कलेक्टर नर्मदापुरम द्वारा जिले के समस्त विद्यालयों के संचालन समय में परिवर्तन किया गया है। जारी आदेशानुसार अब सभी विद्यालय प्रातः 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होंगे। साथ ही विद्यालयीन शिक्षक एवं स्टाफ के लिए दोपहर 1:30 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। यह निर्णय विद्यार्थियों को भीषण गर्मी से राहत प्रदान करने हेतु अत्यंत सराहनीय एवं जनहितकारी है। मध्य प्रदेश शिक्षक संघ जिला नर्मदापुरम की ओर से इस संवेदनशील एवं सकारात्मक निर्णय के लिए जिला प्रशासन के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया ।

