
नर्मदापुरम / इन दिनों सूर्य देव ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। गुरुवार को मौसम विभाग द्वारा रात्रि का तापमान 25.6 डिग्री दर्ज किया गया। दिन का तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार को दिन का तापमान घटकर 41.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जिससे लोगों को गर्मी का कम एहसास हुआ। भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए छोटे-छोटे बच्चे, महिला एवं पुरुष नर्मदा नदी के सेठानी घाट पर शाम को पानी में डुबकी लगाते दिखे। कुछ बच्चे तैरना bhee सीखने रहे थे। तैराकी के लिए ग्रीष्मकालीन निःशुल्क शिविर भी बच्चों को सीखने के लिए 20 अप्रैल से प्रारंभ किया जाएगा। प्रतिवर्ष यह शिविर 10 तारीख से प्रारंभ हो जाता है, लेकिन इस वर्ष नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है जिससे यह शिविर अब 20 अप्रैल से प्रारंभ होगा।

