
सिवनी मालवा / भीषण गर्मी में नागरिकों को शीतल जल मिले इस हेतु जागृत हिंदू संस्कृति रक्षक मंच एवं वीरांगना शक्ति वाहिनी नगर समिति सिवनी मालवा ने किया शीतल जल सेवा कार्य प्याऊ का शुभारंभ। उक्त जानकारी देते हुए जागृत हिंदू संस्कृति रक्षक मंच की महिला इकाई वीरांगना शक्ति वाहिनी नगर अध्यक्ष एवं पार्षद डॉ. किरण राठौर ने बताया कि इस विकराल भीषण गर्मी में नागरिकों को ठंडा जल मिल जाए जल से ही जीवन हे एवं नर सेवा नारायण सेवा ध्येय वाक्य को मानते हुए शुक्रवार को वीरांगना शक्ति वाहिनी नगर समिति द्वारा स्थानीय गोटियापुरा नए ब्रिज के सामने स्थित मेन रोड पर शीतल जल सेवा कार्य प्याऊ के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल अतिथि पंडित संतोष शास्त्री, पंडित अनिल शास्त्री, विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख एवं जागृत हिंदू संस्कृति रक्षक मंच के अध्यक्ष शिव राठौर, नगर पालिका परिषद सिवनी मालवा अध्यक्ष रितेश जैन, भाजपा वरिष्ठ नेता रघुवीर सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि शैलेन्द्र गौर, विश्व हिंदू परिषद नगर अध्यक्ष डॉ. सौरभ रघुवंशी, नगर मंत्री सुशील गोहर, समाजसेवी कुंदन श्रीवास, समाजसेवी राजेश सोनी, हरिओम राठौर, विहिप प्रखंड उपाध्यक्ष कम्मू गौर, भरलाए सरपंच मुन्ना लोवंशी आदि अतिथियों द्वारा विधि विधान से भगवान श्री राम चंद्र जी का पूजन अर्चन कर जलकुंभो का पूजन किया एवं नगरवासियों को अतिथियों द्वारा जल पिलाकर शीतल जल सेवा का शुभारंभ किया गया। शीतल जल सेवा कार्य प्याऊ के उदघाटन अवसर पर पंडित संतोष शास्त्री ने कहा कि भीषण गर्मी के इस मौसम जहां तापमान लगातार बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर जनसेवा के भाव से ओतप्रोत वीरांगना शक्ति वाहिनी द्वारा किए जा रहे सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनते है। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रितेश जैन ने कहा कि यह सेवा कार्य न केवल मानवता का परिचायक है। बल्कि भारतीय संस्कृति में सेवा ही परम धर्म माना गया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्य समाज में सहयोग समर्पण और संस्कारों को मजबूत करता है । आमजन को तपती गर्मी में राहत देने के लिए राहगीरों श्रमिकों जरूरत मन्दो एवं आमजन को तपती गर्मी से राहत प्रदान करना है। भारतीय जनता पार्टी पूर्व जिला महामंत्री रघुवीर सिंह राजपूत ने कहा कि हम सब संकल्प ले कि इसी प्रकार के जनहित कारी कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे। जिससे समाज में सेवा ओर संस्कार की भावना को बढ़ावा मिल सके । सनातन का मुख्य उद्देश्य ही मानव सेवा है और यह मातृशक्ति कर रही हे सभी बधाई के पात्र है। कार्यक्रम का संचालन विहिप नगर सेवा प्रमुख विनोद रघुवंशी ने किया एवं अंत में सभी का आभार वीरांगना शक्ति वाहिनी नगर अध्यक्ष पार्षद डॉ. किरण राठौर ने व्यक्त किया। जागृत हिंदू संस्कृति रक्षक मंच एवं वीरांगना शक्ति वाहिनी नगर समिति द्वारा शीतल जल सेवा कार्य प्याऊ शुभारंभ कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद नगर अध्यक्ष डॉ. सौरभ रघुवंशी, नगर मंत्री सुशील गोहर, नगर सह समरसता प्रमुख बलराम विश्वकर्मा, जितेन्द्र रघुवंशी, भूरा सेनी, रवि बाथब, बंटी कपरिया, कम्मू गौर, मनीष बाथब, महेश बाथब, कमल बाथब, शुभम् सूर्यवंशी के साथ ही बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण नागरिक जन मातृशक्ति उपस्थित रही।

