
नर्मदापुरम / शहर नर्मदापुरम में in दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। दिन प्रतिदिन सूरज के तेवर तीखे होते जा रहे है। स्कूली बच्चो के स्वास्थ को देखते हुए नर्मदापुरम युवा कांग्रेस ने कलेक्टर के नाम डिप्टी कलेक्टर सरोज परिहार को ज्ञापन सौपकर तत्काल प्रभाव से ग्रीश्मकालीन अवकाशों की घोषणा करने हेतु ज्ञापन सौपा। युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष गुलाम मुस्तफ़ा ने बताया कि नर्मदापुरम प्रदेश में सबसे अधिक गर्म शहरों मे शुमार किया जा रहा है। गुरुवार को नर्मदापुरम का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो इस सीज़न का सबसे गर्म दिन रहा। बच्चो के स्वास्थ को लेकर अभिभावकगण चिंतित है। आसमान से बरसती आग के बीच बच्चे स्कूल जाने को मजबूर है। अत: बच्चो के स्वास्थ को मद्देनज़र रखते हुए शीघ्र अवकाशो की घोषणा की जाये। ज्ञापन देते समय प्रमुख रूप से जिला कार्यवाहक अध्यक्ष फैज़ान उल हक़, विधानसभा महसचिव आयुष्मान अवस्थी, रिज़वान खान, राहुल उइके, राहुल शर्मा, सिराज खान, ललित मौर्य, अफराज़ खान, विशाल प्रधान, मो. उमर, शिवम साहू, मोनी आदि कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।

