नर्मदापुरम / मध्य प्रदेश प्रांतीय प्राध्यापक संघ भोपाल के संरक्षक डॉ. कैलाश त्यागी एवं अध्यक्ष डॉ. आनंद शर्मा ने डॉ. संजय चौधरी को संभागीय अध्यक्ष एवं डॉ. राजीव महेश्वरी को नर्मदा पुरम का जिला अध्यक्ष, वी के बिछौतिया को हरदा एवं अनिता सोनी को बैतूल का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। समस्त नर्मदापुरम संभाग के सदस्यों द्वारा मनोनीत अध्यक्ष एवं उनकी टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। संघ के द्वारा प्राध्यापक की विभिन्न समस्याओं जैसे 2006 के भारती प्राध्यापकों की परिवीक्षा अवधि की समाप्ति, समय मान वेतनमान का निर्धारण, त्रुटि पूर्ण वरिष्ठता सूची के प्रकाशन को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री एवं आयुक्त उच्च शिक्षा को ज्ञापन प्रस्तुत किया गया है। मांगों का शीघ्र निराकरण नहीं होने पर संघ अग्रिम कार्रवाई के लिए विचार करेगा। 20 तारीख से सदस्यता अभियान भी शुरू किया जाएगा ।

