नर्मदापुरम / अमावस्या पर्व पर स्नान करने आए श्रद्धालु शकुन सराठे s/o पंकज सराठे बैंक कॉलोनी माखन नगर रोड की पुत्री आशी सराठे 3 वर्ष की पोस्ट ऑफिस घाट पर स्नान के दौरान डूबने लगी। तभी ड्यूटी पर तैनात SDERF सैनिक अभिषेक, संतोष शुक्ला द्वारा तत्काल बाहर निकालकर फर्स्ट एड दिया गया। रिकवरी पोजीशन में लिटाकर बच्ची के पेट से पानी निकाला गया एवम सुरक्षित जिला अस्पताल ले जाया गया जहां बच्ची सुरक्षित स्थिति में है। होमगार्ड की प्लांटून कमांडेंट अमृता दीक्षित ने आमजन से अपील की है कि नर्मदा नदी में नहाने जाएं तो अपने छोटे बच्चों को किनारे पर ही रखें, जिससे कोई हादसा ना घटित हो।

