
माखनननगर / मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् की नवांकुर संस्था गुरुदेव शिक्षा एवं समाज सेवा समिति एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति गूजरवाड़ा ने सेक्टर क्रमांक 04 में जल गंगा संवर्धन अभियान के द्वितीय चरण “जल स्त्रोत सेवा संगमम अभियान” के अंतर्गत ग्राम गूजरवाडा़ में जल चौपाल एवं जल संरक्षण शपथ का आयोजन किया गया जिसमें विकासखंड समन्वयक नरेंद्र देशमुख द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि जल को सहेजना जल का संरक्षण करना एवं प्रकृति का संरक्षण करना हम सभी का मूल कर्तव्य है।
नवांकुर संस्था प्रमुख नीतिराजसिंह यादव अपने विचार रखते हुए कहा कि जल बिना हमारा जीवन अधूरा है। इसका संरक्षण करने के लिए मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के साथ मिलकर कार्य करें। कार्यक्रम में कृषि समिति माखननगर सभापति भगवानदास यादव,परामर्शदाता सुरेश यादव, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष गेंदालाल यादव, सचिव शुभम् गोस्वामी, माखनलाल, चंदनसिंह, राजकुमार, तारेश एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

