नर्मदापुरम / शुक्रवार दिनांक 17/04/26 को शहरी परियोजना सेक्टर 4 आँगनबाड़ी केंद्र -97 एवं 94 विक्रमनगर रसूलिया में पोषण पखवाडा के अंतर्गत प्रारंभिक बाल्यावस्था विकास एवं जागरूकता के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में नारी शक्ति वंदन पखवाडा “का भी आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं को आत्मनिर्भरता एवं महिला सशक्तिकरण के वारे बताया गया। केंद्र क्रमांक 97 में वहंद के दौरान गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित ANM कामिनी दोहर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अर्चना गोरेले, पुष्पा यादव, आशा कार्यकर्ता नीता राजपूत, सहायिका सुनीता कटारे उपस्थित रही।

