
नर्मदापुरम / पुण्य वैशाख माह की कृष्ण पक्ष की अमावस्या को सतुवायी अमावस्या भी कहा जाता है। सत्तू अमावस्या पर सत्तू दान करने का महत्व है, इसी उपलक्ष पर माँ नर्मदा भोग सेवा समिति ने स्थानीय सेठानी घाट स्थित श्री राम जानकी मन्दिर पर माँ नर्मदा मैं स्नान करने आये श्रद्धालुओ को सत्तू प्रसादी का वितरण किया, सत्तू एक पौष्टिक आहार है, जिसे गर्मी के मौसम में शरीर को शीतलता मिलती है, यह कार्यक्रम प्रति अमावस्या एवं पूर्णिमा एवं विशेष पर्वो पर विगत 5 वर्षों से नियमित रूप से किया जा रहा है। इस कार्यक्रम मे संरक्षक हँस राय, अध्यक्ष विवेक चौकसे, पं. लवलेश शर्मा, साजन हेमनानी, योगेश राठौर, रितेश शर्मा, श्यामु नायक, डॉ. शुभम राठौर, चिंटू राठौर, अर्जुन ठाकुर, जय सिंह यादव, अतुल भदौरिया, अतुल मालवीय, अतुल चौकसे, निशांत मालवीय, मनोज मालवीय, आदित्य कांस्कर, सौरभ तिवारी, पं. पीयूष दुबे, शिवम शर्मा, सचिन शर्मा, गौरव पटवा, सौरभ पटवा, प्रकाश गुप्ता, आयुष दुबे, राजा कहार, राम यादव आदि सदस्य उपस्थित थे।

