
पिपरिया / संविधान निर्माता डॉ. बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर की जन्म महोत्सव के अवसर पर अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति वर्ग के द्वारा विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा की प्रथम पंक्ति में अश्व पर सवार होकर बालिकाएं ध्वज लहराते हुए चल रही थी जिनके पीछे सर्व समाज की मात्र शक्तियों दूसरी पंक्ति में बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर का छायाचित्र रखा गया था, जिसकी पूजा अर्चना शिक्षक गोपाल कृष्ण सूर्यवंशी द्वारा पुष्प माला पहनकर की तृतीय पंक्ति में नीले रंग के ध्वजवाहक लिए महिला पुरुष शोभायात्रा में चल रहे थे तथा चौथी पंक्ति में लोग अंबेडकर के जन्म जयंती के अवसर पर डीजे की धुन पर नृत्य करते नजर आए। शोभायात्रा पचमढ़ी रोड नाके से प्रारंभ होकर मंगलवारा चौराहे पर क्षेत्रीय विधायक ठाकुरदास नागवंशी संसदीय क्षेत्र के सांसद दर्शन सिंह चौधरी के द्वारा लाइव संबोधित किए जाने के पश्चात समाप्त हुई। शोभा यात्रा का जगह-जगह शहर के धर्म प्रेमियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के द्वारा पुष्प वर्षा एवं शीतल पेय पदार्थ से भव्य स्वागत किया गया। पचमढ़ी रोड स्थित तहसील तिराहा पर संत भूरा भगत कतिया समाज निस्वार्थ सेवा समिति पिपरिया के द्वारा क्षेत्रीय विधायक ठाकुरदास नागवंशी के नेतृत्व में शोभायात्रा का सामाजिक जनों की गरिमा मय उपस्थिति में भव्यता के साथ शोभायात्रा में शामिल नगर वासियों का पुष्प वर्षा एवं शीतल पेय पदार्थ पिलाकर स्वागत किया गया। शोभा यात्रा में नागरिकों का समिति सदस्यों ने पुष्पमाला एवं तिलक लगाकर स्वागत किया तथा शोभा यात्रा में चल रहे समस्त श्रद्धालुओं पर संत भूरा भगत आयोजन समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों व कार्यकर्ताओं ने जिनमें सर्व राकेश पगारे, मनोज नगौत्रा, राजेश कुमार ग्यारसे, रवि शंकर अमरवंशी, गोपाल कृष्ण सूर्यवंशी, मनोज जवार, हेमंत भन्नारवार, विनोद नगोत्रा, राकेश धारसे ने शोभा यात्रा में चल रहे शहर वासियों पर पुष्प वर्षा की।

