सोहागपुर / सोहागपुर थाना के एएसआई गणेश राय ने बताया कि यह बालक अपना नाम सर्वजीत पिता राधेश्याम, मां का नाम उर्मिला बाई बता रहा है, उम्र लगभग 8 वर्ष की है। पूछने पर ग्राम सोडरा का रहने वाला बताता है पिता मिस्त्री का काम करते हैं, इसे सीडब्ल्यूसी (बाल कल्याण समिति) नर्मदापुरम के द्वारा जीवोदय संस्था इटारसी भेजा गया था। जो जीवोदय संस्था बंद होने से CWC के आदेशानुसार राज राधा बाल गृह नरसिंहपुर भेजा गया है। केंद्र के काउंसलर दीपचंद सोनी मोबाइल नंबर 9993492515 के द्वारा गुरुवार को थाना क्षेत्र में बालक को लेकर परिजनों का पता किया गया है। बालक अपना ग्राम सोडरा बताता है, इसके अलावा और कुछ नहीं बता पा रहा है। यदि सोडरा गांव या आसपास के गांव का यह बालक हो तो कृपया उपरोक्त मोबाइल नंबर अथवा थाना सोहागपुर के मोबाइल नंबर 7701052276 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

