इटारसी / आज दिनांक 17/04/2026 दिन शुक्रवार को ट्रैक्टर स्कीम उपकेंद्र से संचालित 11 केवी पुरानी इटारसी फीडर, 11केवी कोर्ट फीडर और 11 केवी शिवराजपुरी फीडर की विद्युत सप्लाई सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक 33 kv लाइन पर कार्य होने के कारण बंद रहेगी।
प्रभावित क्षेत्र……
कैलाश विहार कॉलोनी, तवा कॉलोनी, ट्रैक्टर स्कीम, जमानी रोड, वृन्दावन कॉलोनी, कृष्णा विहार कॉलोनी, चयन कॉलोनी, ग्रीन वेली, शिवराजपुरी कॉलोनी एवं व्यंकटेश नगर कॉलोनी, सनखेड़ा नाका, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, पिंक सिटी, प्रधान मोहल्ला, पटेल मोहल्ला, पुरानी इटारसी, कावड़ मोहल्ला, प्रजापति मोहल्ला, दक्षिण बंगलिया, श्री राम नगर, दीवान कॉलोनी कोर्ट एरिया, 12 बंगला राठी कॉलोनी, जयप्रकाश नगर, नरेंद्र नगर पलकमती नगर, वर्मा कॉलोनी। कार्य के दौरान समय को घटाया बढ़ाया भी जा सकता है। घर की लाइट हेतु टोल फ्री नंबर 1912 का ही उपयोग करे।

