
नर्मदापुरम्। प्रति गुरूवार की तरह होने वाली जनसुनवाई में आज कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी द्वारा जनसुनवाई की गई। इस दौरान उन्होंने आवेदकों की विभिन्न समस्याएं सुनी तथा संबंधित शाखा को समाधान करने के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में पार्षद रेखा यादव, पार्षद गणेश बाबरिया आदि भी उपस्थित थे। कार्यालय अधीक्षक श्री सोनी ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देशन में नागरिकों की समस्याओं के समाधान करने हेतु जनसुनवाई की गई। आज गुरूवार को वार्ड क्रमांक 20 के आवेदक मनोज कुमार महुले द्वारा संबल कार्ड बनाने के लिए आवेदन दिया। साथ ही वार्ड 32 लश्कर चौक के पास नाली निर्माण एवं सफाई को लेकर आवेदन आए। वहीं दीवार जर्जर हालत में होने के उपरांत उसे डिस्मेंटल करने की आवेदक द्वारा मांग की गई। जनसुनवाई में आए सभी आवेदनों पर कार्रवाई करने हेतु संबंधित शाखा को निर्देशित किया गया।

