
नर्मदापुरम / नगरपालिका द्वारा संचालित डे एनयूएलएम के माध्यम से जेल में बंद कैदी महिलाओं को 10 से 25 अप्रैल तक नारी शक्ति वंदन पखवाड़े के तहत प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिससे कि महिलाएं मुख्यधारा से जुड़ सकें। डे एनयूएलएम की सिटी मैनेजर दिव्या मिश्रा ने बताया कि नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव और मुख्य नगर अधिकारी हेमेश्वरी पटले के मार्गदर्शन में 10 से 25 अप्रैल तक नारी शक्ति वंदन पखवाड़े के दौरान केंद्रीय जेल में नर्मदापुरम में महिला कैदियों गठित अंजनी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को वित्तीय साक्षरता और अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी देकर प्रोत्साहित किया गया। जेल अधिकारियों की उपस्थिति में यह प्रशिक्षण दिया गया।

