


सिवनी मालवा / मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित हुए हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा परिणाम वर्ष 2026 में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोमलवाड़ा की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गोर्बान्वित किया है। विद्यालय की छात्रा कुमारी अदिति इवने एवं कुमारी खेमेश्वरी दुबे ने कक्षा दसवीं में शानदार अंक प्राप्त कर टॉप स्थान हासिल किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुमारी अदिति पिता रामकेश इवने ने कुल 500 अंक में से 454 अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है। अदिति ने हिंदी में 95, अंग्रेजी में 76, संस्कृत में 89, गणित बेसिक में 97, विज्ञान में 89 एवं सामाजिक विज्ञान में 84 अंक प्राप्त किए हैं। सभी विषयों में विशेष योग्यता प्राप्त की है, जो उनकी निरंतर मेहनत और लगन को दर्शाता है। इसी प्रकार कुमारी खेमेश्वरी दुबे पिता सुरेश दुबे ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 500 में से 452 अंक अर्जित किए और प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की है। कुमारी खेमेश्वरी दुबे ने हिंदी में 95, अंग्रेजी में 80, संस्कृत में 91, गणित बेसिक में 93, विज्ञान में 93 तथा सामाजिक विज्ञान में 80 अंक प्राप्त किए हैं। उन्हें भी सभी विषयों में विशेष योग्यता प्राप्त की है, जो उनकी प्रतिभा और अनुशासन का परिचायक है।संस्था के प्राचार्य राममोहन रघुवंशी एवं सभी शिक्षकों ने छात्राओं को बधाई दी है शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोमलवाडा का हाई स्कूल परीक्षा परिणाम 100% रहा वर्ष 2024- 25 में 95% था इसी प्रकार कक्षा 12वीं हाई सेकेंडरी का परीक्षा परिणाम 92% रहा वर्ष 2024- 25 में परीक्षा परिणाम 77% रहा था इस वर्ष परीक्षा परिणाम में वृद्धि हुई है

