माखननगर / मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् द्वारा चयनित गुरुदेव शिक्षा एवं समाज सेवा समिति विकासखंड माखननगर जिला नर्मदापुरम एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति ग्राम पंचायत खारदा द्वारा सेक्टर क्रमांक 04 के ग्राम खारदा में नवांकुर संस्था अध्यक्ष नीतिराज सिंह यादव के नेतृत्व में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत श्रमदान कर पानी की टंकी की सफाई, खराब नल बदले एवं नाली की सफाई कर सोखता गड्डा बनाया गया। प्रदीप धुर्वे ने जल संरक्षण की शपथ दिलाई। इस अवसर पर नवांकुर संस्था गुरुदेव शिक्षा एवं समाज सेवा समिति अध्यक्ष नीतिराजसिंह यादव, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति खारदा अध्यक्ष प्रदीप धुर्वे, सचिव अरुण धुर्वे, सूबेदार मरकाम, पवन सियाराम, संजू, संदीप, रोहित, आसाराम, संदीप कुमरे, सुजीत धुर्वे, महेश मरकाम आदि उपस्थित थे।

