
इटारसी / श्री श्री जी गौशाला कृपा समिति के व्यवस्थापक रमेशचंद्र चांडक द्वारा स्वं राजेंद्र कुमार शर्मा के परिवार जनों को स्मृति चिन्ह भेंट किया। उन्होंने बताया स्वर्गीय राजेंद्र शर्मा द्वारा श्री श्री जी कृपा गौशाला समिति में सक्रिय योगदान रहता था। गौ माता के प्रति उनकी अटूट श्रद्धा थी लेकिन उनके असमय निधन होने से श्री श्रीजी कृपा गौशाला समिति परिवार व्दारा शोक प्रकट किया एवं सभी सदस्यों द्वारा गौशाला में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि देने वालों में रमेश चांडक, विपिन चांडक, सचिन मालवीय, अर्पण माहेश्वरी, सुर्रु अग्रवाल, विकास अग्रवाल, मटल्लू अग्रवाल, विनीत राठी सहित सामाजिक बंधुओ उपस्थित थे।

