
सिवनी मालवा / नगर के प्रतिष्ठित चाइल्ड केयर स्कूल की मेधावी छात्रा प्रियंका यदुवंशी ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय से पूरे शहर का नाम गौरवान्वित किया है। प्रियंका ने कुल 500 में से 416 अंक प्राप्त कर 84.2 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की है। प्रियंका के पिता पत्रकार के के यदुवंशी एवं माता प्रमिला रघुवंशी ने बताया कि उनकी पुत्री ने 6 में से 4 कैसे हो मैं विशेष योग्यता प्राप्त की है। एक विषय में प्रियंका का सर्वाधिक स्कोर 92अंक रहा जो कि उनकी कड़ी मेहनत और लगन से प्राप्त हुआ। बुधवार सुबह 11:00 बजे परीक्षा परिणाम घोषित होते ही चाइल्ड केयर स्कूल परिसर में हर्ष और उल्लास का माहौल बन गया। विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती रेखा शर्मा, डायरेक्टर अतुल शर्मा एवं शिक्षक गणों ने प्रियंका को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। शिक्षकों कहना है कि प्रियंका शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रही है और अनुशासन उसकी सबसे बड़ी ताकत है।

