
नर्मदापुरम / नगर के जुमेराती स्थित एस मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा कुमारी देविका शर्मा पिता अजय शर्मा ने कक्षा दसवीं की परीक्षा में 86.4 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य तथा समस्त शिक्षकों ने छात्रा की इस उपलब्धि पर हर्ष जताया है। देविका ने बताया कि कड़ी मेहनत तथा अध्ययन, माता पिता के प्रोत्साहन तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह सफलता प्राप्त की है।

