नर्मदापुरम / महिला बाल विकास परियोजना नर्मदापुरम शहरी सेक्टर 01 के सभी केंद्रों में पोषण पखवाड़ा एवं नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केन्द्र क्रमांक 18 में पर्यवेक्षक श्रीमती श्वेता पटवा मिश्रा द्वारा महिलाओं से आज की गतिविधि अंतर्गत बच्चों के विकासात्मक मील के पत्थर ट्रेकिंग हेतु पहचान अभियान मस्तिष्क का विकास थीम पर चर्चा की गई। साथ ही नारी शक्ति वंदन की गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला बाल विकास विभाग पर्यवेक्षक श्रीमती श्वेता पटवा मिश्रा, वार्ड की समस्त महिला हितग्राही, बच्चे, कार्यकर्ता श्रीमती शाहना बेगम, ममता मंसूरिया, सहायिका शहनाज सुल्तान, आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

