
नर्मदापुरम / मध्य प्रदेश के अन्य हिस्सों के साथ-साथ नर्मदापुरम जिला भी अब भीषण गर्मी की चपेट में है। सूर्यदेव के तीखे तेवरों ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित करना शुरू कर दिया है। मंगलवार को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को पार कर गया, जिससे दोपहर के समय शहर में ‘अघोषित कर्फ्यू’ जैसी स्थिति नजर आने लगी है गर्म हवाओं का सितम शहर में 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही गर्म हवाओं (लू) ने राहगीरों का जीना मुहाल कर दिया है। गर्म हवा के झोंके शरीर को झुलसा रहे हैं, जिससे लोग घरों में ही रहने को मजबूर हैं। सड़कों पर सन्नाटा दोपहर 12 बजते ही शहर की प्रमुख सड़कें और बाजार वीरान होने लगे हैं। मुख्य मार्ग, जो आमतौर पर व्यस्त रहते हैं, वहां अब केवल इक्का-दुक्का लोग ही नजर आ रहे हैं। लोग धूप से बचने के लिए सिर और चेहरे को पूरी तरह ढककर निकल रहे हैं।
ठंडे पदार्थों की मांग बढ़ी गर्मी से………
राहत पाने के लिए लोग गन्ने का रस, नींबू पानी और शीतल पेयों का सहारा ले रहे हैं। शाम 6 बजे के बाद ही बाजारों में दोबारा हलचल शुरू हो रही है। स्थानीय चिकित्सकों के अनुसार, इस मौसम में डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) और हीट स्ट्रोक का खतरा सबसे अधिक रहता है। नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे खाली पेट घर से बाहर न निकलें और अधिक से अधिक तरल पदार्थों का सेवन करें।

