
नर्मदापुरम / जिला प्रशासन, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कार्य विभाग, नर्मदापुरम द्वारा जनपद पंचायत भवन, कलेक्ट्रेट परिसर में भारत रत्न, संविधान निर्माता श्रद्धेय बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के जन्म दिवस 14 अप्रैल 2026 को उनकी 135 वीं जन्मजयंती समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर सोमेश मिश्रा, हिमान्शु जैन जिला पंचायत, एस डी एम देवेंद्र सिंह, तहसीलदार सरिता मालवी, हेमश्वरी पटले मुख्य नगर पालिका अधिकारी, शहरी तहसीलदार शक्ति सिंह तोमर, नगरपालिका अधिक्षक सोनी, आशा मोर्य, सहायक संचालक जनजातीय विभाग एवं आदिम जाति कल्याण विभाग के अधिकारी एंव आदिम जाति कल्याण, विभाग के शिक्षक/शिक्षिकाऐ, छात्रावास अधिक्षक और बहुत संख्या में छात्र/छात्राऐं उपस्थित रहे। सामाजिक समरसता / राष्ट्रहित सर्वोपरी एवं बाबा साहेब आज भी प्रासंगिक विषय पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। इस अवसर आदिम जाति/जनजाती छात्रावास की छात्राओं ने बाबा साहेब के जीवन आधारित नृत्य/नाटिका प्रस्तुत किया, उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्रों को सम्मान पदक दिया गया एवं भगवान् बिरसा मुंडा योजनान्तर्गत हितग्राहियों को राशि स्वीकृति आदेश दिऐ गए। कार्यक्रम का संचालन आरती शर्मा ने किया एवं आभार प्रदर्शन आशा मोर्य ने किया।

