

सिवनी मालवा / विश्व कला दिवस पर सिवनी मालवा में अद्भुत रचनात्मकता देखने को मिली। बनापुरा स्थित अभिनय Art क्लासेज के युवा कलाकार अभिनय ताम्रकार के मार्गदर्शन में बच्चों ने 13×9 फीट की भव्य हनुमानजी पेंटिंग तैयार की, जिसे पूरी तरह “राम-राम” लिखकर बनाया गया। यह विशेष कलाकृति राम मंदिर, सिवनी मालवा में तैयार की गई, जिसने हर किसी का ध्यान आकर्षित किया। इस अनूठे प्रोजेक्ट में नैतिक कुशवाहा, जतिन दीक्षित, मृदुल गोयल, कुणाल सकतपुरिया, हिमांशु खरे, तनिष्क ताम्रकार, देवांश दीक्षित, पूर्वी गोयल, दृष्टा ताम्रकार, विधि रघुवंशी, सत्यम रघुवंशी, आशु साध, काव्या ताम्रकार, वंशिका ताम्रकार, कृति ताम्रकार, इशिता देवड़ा, वाणी कलाम, आयांश मालवीय और सुमुख जैसवाल सहित लगभग 20 बच्चों ने उत्साह के साथ सहभागिता निभाई और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। नन्हे कलाकारों की इस मेहनत और समर्पण की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है। यह पहल न केवल कला के प्रति रुचि को बढ़ावा देती है, बल्कि हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराओं से भी नई पीढ़ी को जोड़ने का प्रेरणादायक कार्य करती है।

