नर्मदापुरम / जिला कार्यक्रम अधिकारी ललित कुमार डेहरिया ने बताया कि अक्षय तृतीया एवं अन्य विवाह मुर्हत के अवसर पर संभावित बाल विवाहों की रोकथाम के उद्देश्य से जिले में लाडो अभियान अंतर्गत व्यापक स्तर पर तैयारियों की गई है। इसमें ग्राम व वार्ड स्तर पर एक मजबूत सूचना तंत्र का गठन किया गया है। इसमें शिक्षक, आंगनवाडी कार्यकर्ता, सचिव एवं सक्रिय नागरिकों को शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त जिला स्तर पर जिला स्तरीय कंटोल रूम वन स्टाप सेंटर नर्मदापुरम को बनाया गया है।
STUDY….
SAY NO TO CHILD MERRIGE…
BAL VIVAH MUKT BHARAT….
सूचना के लिये हेल्पलाइन बाल विवाह की किसी भी जानकारी के लिये जिला स्तरीय कंटोल रूम वन स्टाप सेंटर में प्रभारी प्रशासक श्रीमती प्रतिभा वाजेपयी के दूरभाष नंबर 07574-252251 एवं मो.न. 8319517910 पर सूचना दी जा सकती है। संपूर्ण जिले के लिए चाइल्ड हेल्प लाइन नं. 1098 तथा महिला हेल्प लाइन 181 उपलब्ध है। विकासखण्ड स्तर पर वनखेडी तथा विकासखण्ड पिपरिया के लिये परियोजना अधिकारी अनिल कुमार चौधरी (मो.9588443053, 07574-224963), विकासखण्ड सोहागपुर के लिये परियोजना अधिकारी श्रीमती रंजना गोस्वामी (मो.9827886020,07574-278144), विकासखण्ड माखननगर के लिये श्रीमती सुषमा चौरसिया (मो. 7999584492,07574-259349), विकासखण्ड केसला के लिये परियोजना अधिकारी योगेश घाघरे (मो.8989150789,07574-272272), नर्मदापुरम (ग्रामीण) के लिये परियोजना अधिकारी प्रमोद गौर (मो.9693611099,07574-254148), नर्मदापुरम (शहरी) के लिये परियोजना अधिकारी श्रीमती प्रीति यादव (मो.9893310130, 07574-250469) इटारसी के लिये प्रभारी परियोजना अधिकारी श्रीमती दीप्ति शुक्ला (मो. 974144824, 07572-266434) विकासखण्ड सिवनी मालवा के लिये प्रभारी परियोजना अधिकारी श्रीमती सुचित्रा रजावत (मो. 8435204472, 07574-225333) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा पुलिस हेल्पलाइन न.112 पर भी सूचना दी जा सकती है।

