
नर्मदापुरम / अखिल भारतीय फुटबॉल प्रतियोगिता विधायक कप नर्मदांचल फुटबॉल लीग का शुभारंभ के मुख्य अतिथि के रूप सासंद दर्शन सिंह चौधरी कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधान सभा अध्यक्ष एवं नर्मदापुरम इटारसी विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, नगर पालिका नर्मदापुरम अध्यक्ष नीतू यादव, इटारसी नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे के आतिथ्य में प्रारंभ होने जा रहा है। नर्मदांचल फुटबॉल लीग आयोजन समिति के सचिव ने बताया कि आयोजन का शुभारंभ सभी धर्मों के धर्माचार्य के द्वारा गुब्बारे उड़ाकर किया गया। फुटबॉल लीग के आयोजन श्रृंखला में अमरावती, भोपाल, पचमढ़ी, विदिशा सीहोर, भुसावल, मध्य प्रदेश पुलिस एवं नागपुर की टीम भाग ले रही है। उपरोक्त कार्यक्रम 05 दिवसीय होगा जिसमें में द्वितीय दिवस मुख्य रूप से महिला फुटबॉल पर केंद्रित रहेगी। 05 दिवस चलने वाले इस कार्यक्रम में तीन श्रेणी में रखा गया है। सीनियर, जूनियर एवं मिनी श्रेणी में हो रहा है। जिसमें विभिन्न पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम में समिति अर्पित मालवीय, नमन दुबे, नरेंद्र परमार, देव गोहिया, उदित मांझी, आर्यन, फरहान अली, पवन रैकवार, कोच रजत सोनी, आनंद शर्मा, रोहित सैनी एवं समस्त फुटबॉल प्रेमी उपस्थित रहे।

