

नर्मदापुरम / पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम द्वारा लगातार प्राप्त हो रही मोबाईल गुम/चोरी की शिकायतों को दृष्टिगत रखते हुए जिले के समस्त थाना प्रभारियों एवं सायबर सेल को गुम/चोरी हुए मोबाईलों को प्राथमिकता के आधार पर खोजकर फरियादियों को लौटाने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके परिप्रेक्ष्य में समस्त थाना प्रभारियों एवं सायबर सेल द्वारा कार्यवाही करते हुए अपने थाना क्षेत्र मेलों, सब्जी मंडी, चौराहों एवं भीड-भाड वाले इलाकों से गुम हुए मोबाईलों को डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम द्वारा संचालित सीईआईआर पोर्टल में शिकायत दर्ज विशेष अभियान चलाकर दस्तयाबी की कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में साइबर सेल टीम एवं थानो द्वारा पिछले एक वर्ष में CEIR पोर्टल के माध्यम से तकनीकि विश्लेषण कर कुल 375 गुम/चोरी हुए मोबाइल फोन किमत करीबन 55,50,000 रुपये के दस्तयाब कर फरियादियों को लौटाए गए। अभियान के तहत थाना इटारसी पुलिस द्वारा 43 मोबाईल, थाना सोहागपुर पुलिस द्वारा 42 मोबाईल, थाना कोतवाली पुलिस द्वारा 42 मोबाईल, थाना माखन नगर पुलिस द्वारा 40 मोबाईल, थाना सिवनी मालवा पुलिस द्वारा 38 मोबाईल, थाना पिपरिया पुलिस द्वारा 35 मोबाईल, थाना देहात (नर्मदापुरम) पुलिस द्वारा 31, थाना बनखेडी पुलिस द्वारा 29, थाना स्टे. रोड पिपरिया पुलिस द्वारा 19 मोबाईल, थाना केसला पुलिस द्वारा 16 मोबाईल, थाना पथरौटा पुलिस द्वारा 15 मोबाईल, थाना पचमढी पुलिस द्वारा 13, थाना डोलरिया पुलिस द्वारा 05 मोबाईल, थाना रामपुर गुर्रा पुलिस द्वारा 03 मोबाईल, थाना शिवपुर पुलिस द्वारा 03 मोबाईल एवं थाना तवानगर पुलिस द्वारा 01 मोबाईल इस प्रकार कुल 375 मोबाईल खोजकर फरियादियों को वापस लौटाए गए। विशेष अभियान के दौरान थाना इटारसी पुलिस द्वारा सर्वाधिक 43 मोबाईल खोजे गए। इस प्रकार विशेष अभियान चलाकर सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से कुल 376 मोबाईल रिकवर करते हुए लगभग 85 प्रतिशत मोबाईल रिकवरी रेट के साथ जिला नर्मदापुरम पुलिस की यह कार्यवाही पूरे प्रदेश में दूसरे स्थान पर रही। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा के मार्गदर्शन, अति. पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देशन एवं समस्त अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के पर्यवेक्षण में समस्त थाना प्रभारी द्वारा सायबर सेल के सहयोग से हमराह बल के टीम गठित कर संपूर्ण कार्यवाही की गई।

