
नर्मदापुरम / मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् की नवांकुर संस्था गुरुदेव शिक्षा एवं समाज सेवा समिति विकासखंड माखननगर जिला नर्मदापुरम ने डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यापर्ण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नवांकुर संस्था गुरुदेव शिक्षा एवं समाज सेवा समिति अध्यक्ष नीतिराजसिंह यादव ने आयोजन की उदेश्य एवं रूपरेखा के बारे में बताकर स्वागत उदबोधन किया। अतिथि विजयशंकर यादव ने इस अवसर पर कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने मुख्य रूप से दलितों के उत्थान, सामाजिक न्याय और समानता के लिए के लिए समाज में कार्य किया है। उन्होंने समान शिक्षा, सामाजिक और आर्थिक अधिकारों की वकालत की, वह स्वतंत्रता के बाद भारत के पहले कानून और न्याय मंत्री थे। इन सबसे ऊपर, अंबेडकर जी ने भारत के संविधान को बनाने में एक केंद्रीय भूमिका भी निभाई थी। वह अद्वितीय प्रतिभाओं के धनी व्यक्ति थे, वे एक राजनीतिज्ञ, न्यायविद, अर्थशास्त्री और समाज सुधारक थे। देश सेवा हेतु किये गये त्याग, समर्पण एवं समाज सुधार के लिये आज अंबेडकरजी को याद किया जाता है, भारत के ऐसे महान व्यक्ति को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। हमें अंबेडकरजी के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज के विकास के लिए कार्य करना है। इस अवसर पर विजय शंकर यादव, नवांकुर संस्था से नीतिराज सिंह यादव, मनोज परसाई, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति से शुभम् गोस्वामी, गेंदालाल यादव, नीतेश यादव, अभिषेक दभाडिया, विश्राम अहिरवार, बंटी अहिरवार, पूनम अहिरवार, हेमंत अहिरवार, टीकाराम अहिरवार, राहुल अहिरवार, बलराम अहिरवार, संदीप , नमन यादव एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

