
नर्मदापुरम / नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत पाण्डेय ने अपने सम्बोधन में बाबा साहब को सामाजिक न्याय का पुरोधा कहा। वही पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष कपिल फौजदार ने कहा कि बाबा साहब संविधान निर्माता ही नहीं बल्कि आधुनिक भारत के भी निर्माता थे। पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्येंद्र फौजदार ने कहा कि जय भीम का मतलब है, अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना और संविधान का सम्मान करना। प्रदेश महासचिव राजकुमार केलु उपाध्याय ने कहा कि बाबा साहब ने करोड़ो लोगों को सम्मान से जीने का अधिकार दिलाया। इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश बाथरे, शरीफ राइन, अजय सैनी, मीना वर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष अनुराग मलैया, शैलेश शुक्ला, मंजूल मनी ढिमोले, कुलदीप राठौर, अजय अहिरवार, दीपक सिसोदिया, सौरभ राय, राजू मिश्रा, राजेंद्र दोहरे, विजय वर्मा, जीतेन्द्र गोरेले, महेंद्र गुजरे, बबलू राठौर, चम्पालाल सिरवेया, विक्की आर्य, विनीत गौर, नीरज सैनी, अशोक अहिरवार, जागेश यादव, सलीम, लखन यादव, विशाल प्रधान, अनोखी राजोरिया, मधुसूदन यादव, फैजान उल हक, धर्मेंद्र तिवारी, रिजवान, गुलाम हैदर, अनिल रेकवार, संतोष तोमर, प्रताप राजपूत आदि उपस्थित रहे।

