
नर्मदापुरम / पिपरिया थाना में दिनांक 13.04.2026 को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम उटिया किशोर थाना पिपरिया का अरविंद अहिरवार अपने खेत ग्राम उटिया किशोर में गांजे के पौधे लगाया है, जो गांजे के पेड़ बन गये हैं एवं गांजा तैयार कर बेचने वाला है। मुखबिर की सूचना पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर ग्राम उटिया किशोर मुखबिर के बताये स्थान पर थाना पिपरिया के स्टाफ द्वारा टीम गठित कर दबिश देकर आरोपी अरविंद अहिरवार पिता गोपीलाल उम्र 26 वर्ष निवासी उटिया किशोर थाना पिपरिया को 10 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा के साथ संबंधित धाराओं के तहत कार्यवाही कर तत्काल गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।
पुलिस अधीक्षक सांई कृष्ण एस. थोटा के कुशल मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन, एसडीओपी मोहित कुमार यादव के दिशा निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ एवं अवैध शराब बेचने वाले के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत कार्यवाही हेतु थाना पिपरिया द्वारा मुखबिर पांबद कर टीम गठित कर कार्यवाही की गई।
जिला नर्मदापुरम पिपरिया पुलिस टीम ग्राम उटिया किशोर में गांजे की खेती कर बेचने की तैयारी करने की मुखबिर सूचना प्राप्त होने पर तत्काल टीम के साथ ग्राम उटिया किशोर मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची जहाँ अरविंद अहिरवार पिता गोपीलाल के घर तरफ जाते समय एक व्यक्ति उसके घर के पास बाड़े में पुलिस की निगाह बचाकर जाने लगा तभी हमराह फोर्स एवं गवाहों की मदद से घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को पुलिस अभिरक्षा में लेकर नाम पता पूछने पर अपना नाम अरविंद कुमर हरिजन पिता गोपीलाल अहिरवार उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम उटिया किशोर थाना पिपरिया जिला नर्मदापुरम का रहने वाला बताया। अरविंद को मुखबिर सूचना से अवगत कराया गया एवं संदेही अरविंद कुमार हरिजन के घर के पास बने बाड़े में लगाये गये गांजे के संबंध में सख़्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया कि मेरे द्वारा यह हरे गांजे के पेड़ आज से करीब 03 माह पूर्व अपने बाड़े में लगाये थे. जिन्हें गवाहों के समक्ष अरविंद कुमार से उक्त हरे गांजे के पेड़ो को गिनती करते हुये उखड़वाया गया। जो छोटे बड़े कुल 31 हरे गांजे के पेड़ों को जड़ सहित कुल वजन 10.700 किलो ग्राम कीमती लगभग 40,000/- रुपये का अवैध होने से विधिवत जप्त किया गया एवं आरोपी अरविंद कुमार हरिजन पिता गोपीलाल हरिजन उम्र 26 साल निवासी उटिया किशोर थाना पिपरिया जिला नर्मदापुरम के विरुद्ध अपराध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत कार्यवाही उपरांत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। आरोपी अरविंद कुमार हरिजन पिता गोपीलाल हरिजन उम्र 26 साल निवासी उटिया किशोर थाना पिपरिया जिला नर्मदापुरम। उक्त कार्यवाही में उल्लेखनीय भूमिका निरीक्षक गिरीश त्रिपाठी थाना प्रभारी पिपरिया, उनि मानिक सिंह बट्टी, प्र. आर. प्रकाश, आर. स्नेह साहू, आर. गुरु प्रसाद की रही।

