
नर्मदापुरम / वार्ड क्रमांक 11 के रहवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। रिलायंस टावर से लेकर नर्मदेश्वर शिव मंदिर तक मार्ग निर्माण की बरसों पुरानी प्रतीक्षा अब समाप्त होने वाली है। क्षेत्रीय विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा ने इस सड़क निर्माण की घोषणा करते हुए वार्ड वासियों को आश्वस्त किया है कि विकास का यह कार्य प्राथमिकता के साथ शीघ्र ही प्रारंभ किया जाएगा।
सतत प्रयासों को मिली सफलता……
उल्लेखनीय है कि इस मार्ग की जर्जर स्थिति को लेकर स्थानीय नागरिक लंबे समय से परेशान थे। भारतीय जनता पार्टी के मंडल महामंत्री महेश बावरिया इस जनहित के मुद्दे को लेकर शासन-प्रशासन के समक्ष लगातार सक्रिय थे। उनके निरंतर प्रयासों और वार्ड की समस्या को प्रमुखता से उठाने के बाद, विधायक जी ने इस परियोजना को हरी झंडी दे दी है।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति…..
इस महत्वपूर्ण घोषणा के अवसर पर विधायक के साथ क्षेत्र के कई प्रमुख जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से…..
अभय वर्मा (नगर पालिका उपाध्यक्ष), महेंद्र यादव (विधायक प्रतिनिधि), राजेश अत्रे (एल्डरमैन), साथ ही विष्णु मालवीय, रोहित वर्मा, दीपक यादव, दुर्गेश मिश्रा, प्रशांत पालीवाल, रमेश उफैरिया एवं अन्य स्थानीय कार्यकर्ता शामिल हुए।
क्षेत्र में हर्ष की लहर……
विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि,जनता की सुविधा हमारी पहली प्राथमिकता है और इस सड़क का निर्माण कार्य बिना किसी विलंब के शुरू कराया जाएगा।”* इस निर्णय के बाद वार्डवासियों ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए विधायक जी का आभार व्यक्त किया। नागरिकों का मानना है कि इस मार्ग के बनने से मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।

