
नर्मदापुरम / बानापुरा / बारासेल और नापूपूरा के बीच स्थित महुआ घाट पर एक अनियंत्रित पिकअप वाहन के पलट जाने की दुर्घटना सामने आई है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है और चालक पूरी तरह सुरक्षित है।
घटना का विवरण……
प्रत्यक्षदर्शियों और प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन गेहूं की बोरियों से पूरी तरह लदा हुआ था। महुआ घाट के कठिन मोड़ पर संतुलन बिगड़ने के कारण वाहन पलट गया, जिससे उसमें भरा सारा गेहूं सड़क के किनारे बिखर गया।
वाहन चालकों के लिए चेतावनी…..
स्थानीय लोगों और मार्ग से गुजरने वाले अन्य लोगों ने बैतूल जिले से आने वाले किसानों और ड्राइवरों के लिए विशेष सतर्कता बरतने का संदेश साझा किया है। विशेष रूप से वे ट्रैक्टर-ट्रॉली और पिकअप जो बारासेल के रास्ते बानापुरा मंडी की ओर जा रहे हैं, उन्हें महुआ घाट पर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
अपील……
मंडी जा रहे वाहन मालिकों से निवेदन किया गया है कि घाट वाले रास्तों पर ओवरलोडिंग से बचें। वाहनों में गेहूं या अन्य सामग्री क्षमता से थोड़ी कम ही भरें ताकि घाट चढ़ते या उतरते समय संतुलन न बिगड़े।
महुआ घाट के मोड़ों पर गति धीमी रखें और विशेष सतर्कता भी ।

