


भिलटदेव / क्षेत्र के प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक भिलटदेव मेले का भव्य समापन समारोह श्रद्धा, उत्साह और जनसहभागिता के साथ संपन्न हुआ। समापन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे आयोजन भव्य और आकर्षक बन गया।
समापन समारोह में विधायक प्रेमशंकर वर्मा, जनपद अध्यक्ष श्रीमती रेणुका मृगेंद्र सिंह मंडलोई, जनपद पंचायत सीईओ श्रीमती श्रुति चौधरी, जनपद पंचायत अध्यक्ष मृगेंद्र सिंह मंडलोई, भाजपा नेता शंभू सिंह भाटी, रघुवीर सिंह राजपूत, वीरेंद्र मिश्रा, कैलाश पटेल एवं अजीत मंडलोई सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं, लोक आस्था और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने भिलटदेव महाराज के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मेले में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने आयोजन को और अधिक भव्य बना दिया। विधायक प्रेमशंकर वर्मा ने अपने संदेश में कहा कि भिलटदेव मेला क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान है। यह मेला धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से क्षेत्र की परंपराएं जीवित रहती हैं और समाज में आपसी भाईचारा मजबूत होता है। विधायक ने सफल आयोजन के लिए सभी आयोजकों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। जनपद अध्यक्ष श्रीमती रेणुका मृगेंद्र सिंह मंडलोई ने कहा कि भिलटदेव मेला क्षेत्र की आस्था और परंपरा का प्रतीक है। इस प्रकार के आयोजन सामाजिक समरसता और भाईचारे को मजबूत करते हैं। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने भिलटदेव महाराज से क्षेत्र की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की तथा आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

