
नर्मदापुरम / दिनांक 20.12.2020 को फरियादी गोविंद सिंह राजपूत नि. राघव नगर फेस-1 रसूलिया नर्मदापुरम ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 19.02.2020 को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरे घर के सामने का गेट तोड़कर घर में घुसकर चोरी किया है। रिपोर्ट पर थाना देहात नर्मदापुरम में अप.क्र. 630/20 धारा 457, 380 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना प्रकरण में आरोपी अजय उर्फ गुरुशन पिता प्रेमकुमार वर्मा तथा आरोपी मनोज बंगाली को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण का अन्य आरोपी विनोद कुमार धुर्वे पिता भैयालाल धुर्वे उम्र 29 साल नि. वार्ड नं. 01 इंद्रानगर तहसील बुदनी जिला सीहोर हाल नि. रेल्वे कालोनी हबीबगंज जिला भोपाल की तलाश के हर संभव प्रयास किये किंतु कोई पता नहीं चल सका है। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए प्रकरण में धारा 173(8) जाफौ, के तहत प्रकरण की विवेचना जरी रखते हुए गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल की गई थी एवं फरार आरोपी विनोद कुमार धुर्वे पिता भैयालाल धुर्वे पर 2000/-रू (दो हजार रू) नगद ईनाम उद्घोषणा की गई थी। जिसे 11/04/26 को थाना देहात नर्मदापुरम की पुलिस टीम द्वारा काफी समय बाद सूचना मिलते ही सतत निगरानी बनाये रखकर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की एवं आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल दाखिल किया गया। उक्त कार्यवाही में सराहनीय भूमिका निरीक्षक सौरभ पाण्डेय थाना प्रभारी देहात नर्मदापुरम्, सउनि सुखनंदन नरें, प्र. आर. मिथिलेश, आर. चेतन नरवरे, सचिन वर्मा, प्रेम बडौदे, कन्सू उइके, सतीराम उइके की रही।

