
नर्मदापुरम / पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस. थोटा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) जितेंद्र पाठक के निर्देशन में सामुदायिक पुलिसिंग को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से CPR ( CARDIO-PULMONARY RESUSCITATION) का डेमोंस्ट्रेशन दिया गया। वर्तमान परिदृश्य मे युवाओ की अचानक हृदयगती रुकने से आकस्मिक मृत्यु होने की आये दिन खबर आती है। उक्त स्थिति पर प्राथमिक उपचार / प्राथमिक कृत्य के संबंध मे आमजन को जानकारी नहीं होने से आम व्यक्ति ऐसी स्थिति मे खुद को घबराया हुआ महसूस करने लगता है। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए समय समय पर पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश द्वारा पुलिकर्मियों को CPR ( CARDIO-PULMONARY RESUSCITATION) की ट्रेनिंग दी जाती रही है। उसी CPR (CARDIO-PULMONARY RESUSCITATION) ट्रेनिंग को आमजन के बीच पहुंचाने एवं समझाने के उद्देश्य से आज दिनांक 13/04/26 को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा स्वास्थ्य टीम के साथ मिलकर सेठानी घाट नर्मदापुरम पर आमजन के साथ मिलकर CPR (CARDIO-PULMONARY RESUSCITATION) का प्रदर्शन किया गया। उक्त ट्रेनिंग मे 60-70 व्यक्तियों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया गया।

