सिवनी मालवा / आयुक्त महिला एवं बाल विकास विभाग मध्य प्रदेश शासन के आदेश अनुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी के निर्देशानुसार सोमवार दिनांक 13/4/2026 को नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। आयोजन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन को नई दिल्ली विज्ञान भवन से सीधा प्रसारण दिखाया गया। परियोजना कार्यालय में विभिन्न विभागों से समन्वय कर कर्मचारी एवं जनसमुदाय को लाइव प्रसारण दिखाया गया। उक्त अवसर पर श्रोताओं को अवगत कराया गया कि मध्य प्रदेश में आगामी 10 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा मनाया जाएगा। जिसमें नारी शक्ति वंदन अधिनियम के बारे में आम नागरिकों को अवगत कराया जाएगा। यह पखवाड़ा एक उत्सव के रूप में प्रदेश भर में मनाया जाना है। इसके अंतर्गत नारी शक्ति पदयात्रा युवा वर्ग के द्वारा नारी शक्ति वंदन दीवार तैयार की जाएगी। इसे दीवार में संदेश भी लिखे जाएंगे। लाडली बहन को अभियान अंतर्गत जोड़ा जाएगा एवं पंचायत में इस संबंध में गोष्टी सेमिनार इत्यादि आयोजित की है एवं कराई जाएगी। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि के साथ ग्राम में नारी शक्ति बंदन के संबंध में चर्चा की जाएगी। लाइव प्रसारण के दौरान प्रधानमंत्री के द्वारा बताये गये 21वीं सदी के सबसे बड़े निर्णय में से एक महत्वपूर्ण निर्णय नारी शक्ति को समर्पित नारी शक्ति वंदन अधिनियम है। नारी सशक्तिकरण की दिशा में यह प्रथम कदम उठाया गया है। वह समय से लागू हो सके महिलाओं की भागीदारी हमारे लोकतंत्र को मजबूती दे सके। इसके लिए 16 अप्रैल से संसद के बजट सत्र के विशेष बैठक का आयोजन किया जा रहा है और उसके पहले आज नारी शक्ति वंदन का यह कार्यक्रम किया जायगा। नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2029 में लागू हो इस समय सीमा को ध्यान में रखते हुए नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर व्यापक चर्चा की जा रही है और हर दल ने राजनीति से ऊपर उठकर उनके हित में महत्वपूर्ण निर्णय ले, आज महीने से सशक्तिकरण की दिशा में किए जाने प्रयासों के कारण कारण देश भर में महिलाएं मुखर होकर अपनी बात कह रही है, इसमें सभी की जागरूकता आवश्यक है। कार्यक्रम में महिला बाल विकास प्रभारी परियोजना अधिकारी श्रीमती सुचित्रा राजावत, पर्यवेक्षक चंद्रकला विन्डैया, शकुंतला गौर स्वास्थ्य विभाग से श्री बिश्नोई, महिला बाल विकास स्टाफ क्षेत्र की महिलाएं एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

