

नर्मदापुरम / राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की अध्यक्ष नीरजा फौजदार ने बताया कि राष्ट्र संत भारत गौरव 108 श्री पुलक सागर के महाराज के सानिध्य में संचालित संस्था जो विगत 15 वर्षों से नर्मदापुरम में कार्य कर रही है। हम सबका बहुत सौभाग्य है कि इस वर्ष अधिवेशन करने का अवसर हम लोगों को मिला है। कार्यक्रम 17 अप्रैल को दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक प्लैटिनम रिर्साट में होगा। जिसमें मंच के सभी शीर्ष पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। अखिल भारतीय पुलक जन चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जैन, फांदोत राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमति मीना झॉंझरी, प्रदीप बड़जात्या राष्ट्रीय मुंख्य संयोजक , राष्ट्रिय महामंत्री बीना टोंग्या, राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष श्रीमति कल्पना गोधा, जोन 3 अध्यक्ष श्रीमति अनामिका बाकलीवाल, महामंत्री श्रीमति आशा सोनी, संगठन मंत्री श्रीमति प्रीति गॉंधी, राष्ट्रिय महामंत्री चंद्रप्रकाश वेद, राष्ट्रिय उपाध्यक्ष डॉ. ऋचा जैन, संभाग अध्यक्ष शिरीष जैन, महामंत्री मनोज बाकलीवाल, संगढन मंत्री रोशन जैन के साथ साथ नर्मदापुरम के सभी जनप्रतिनिधि गण, विशिष्ट अतिथि एवं नर्मदापुरम के सभी पदाधिकारियों के साथ साथ सभी सदस्यों की उपस्थिति रहेगी। मंगलवार दिनॉंक 13 अप्रैल को बैठक आयोजित कर कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गईं। कार्यक्रम को संपादित करने की तैयारी अध्यक्ष नीरजा फौजदार, महामंत्री अनीता अरुण जैन, एन सी जैन, महामंत्री पवन जैन, कोषाध्यक्ष रीना रत्नेश जैन, कोषाध्यक्ष मनोज जैन के साथ सभी सदस्यों की मौजूदगी रही।

