
नर्मदापुरम / संत शिरोमणि सेन महाराज की 726 वी जयंती कल दिनांक 14/4/2026 दिन मंगलवार को विवेकानंद घाट सेन जी महाराज मंदिर में मनाई जाएगी। जिसमें सेन समाज द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह विशाल शोभा यात्रा राम जी बाबा की समाधि से शाम 4:00 बजे निकाली जाएगी, जो सेन मंदिर पहुंचेगी। प्रतिभा सम्मान समारोह में देश की ब्लाइंड क्रिकेट खिलाड़ी वर्ल्ड चैंपियंस सुनीता सराठे, नेशनल खिलाड़ियों का सम्मान होगा एवं मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जायेगा। विशाल भंडारा रात्रि 8:00 बजे से सेन मंदिर पर होगा। रोहित वर्मा नगर अध्यक्ष ने सभी समाज बंधु को सह परिवार पधारने एवं सभी सामाजिक व्यापारी बंधु अपने प्रतिष्ठान बंद कर सहयोग देने का आग्रह किया है।

