
सिवनी मालवा / नर्मदापुरम / बाबा साहेब डॉ. बी.आर. अम्बेडकर की जयंती के शुभ अवसर पर अम्बेडकर कॉलोनी सिवनी मालवा में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर भव्य रैली एवं प्रसादी वितरण का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन कल 14 अप्रैल 2026 दिन मंगलवार दोपहर 3:00 बजे से किया जाएगा। रैली का प्रारंभ अम्बेडकर कॉलोनी से होकर विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए बन्नापुरा बस स्टैंड तक किया जाएगा। आयोजन समिति के सुनील कुमार झरानियां द्वारा क्षेत्र के सभी सामाजिक साथियों एवं बाबा साहेब के अनुयायियों से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। समिति का उद्देश्य समाज में एकता, शिक्षा और संगठन के संदेश को आगे बढ़ाना है, साथ ही बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है।

