


नर्मदापुरम / जिले की चर्चित क्रिकेट प्रतियोगिता फ्रेंड्स चैंपियंस ट्रॉफी सीजन-3 का फाइनल मुकाबला बड़े ही उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुआ। खिताबी मुकाबले में सुमी बैंस रिलायंस,की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महज 3.4 ओवर में जीत दर्ज की। फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए फ़्रेंड्स बी ने निर्धारित 7 ओवर में 30 रन बनाए। जवाब में उतरी सुमी बैंस रिलायंस की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 3.4 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और जीत दर्ज की। इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए गोलू असर को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। इस बार प्रतियोगिता की खास बात यह रही कि पूरे टूर्नामेंट का लाइव प्रसारण यूट्यूब के माध्यम से किया गया, जिससे न केवल स्थानीय बल्कि दूर-दराज के दर्शकों ने भी मैच का आनंद लिया। इस पहल को खेल प्रेमियों द्वारा खूब सराहा गया।
आयोजन को महिला सशक्तिकरण की थीम पर आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष “फैमिली बॉक्स” की व्यवस्था की गई। इससे उन्हें सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल में मैच देखने का अवसर मिला। पुरस्कार वितरण में विजेता टीम सुमी बैंस रिलायंस को ₹51,000 नकद एवं ट्रॉफी प्रदान की गई, जबकि उपविजेता फ्रेंड्स बी को 25,000 नकद एवं ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। तीसरे स्थान पर रहने वाली शोभा होम्स टीम को ₹7,000 और ट्रॉफी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद दर्शन सिंह चौधरी, पं. भवानी शंकर शर्मा, एस पी एस भदोरिया , भूपेंद्र चौकसे, नीरजा फौजदार, पं वैभव शर्मा, अनुराग मिश्रा, सौरभ पांडे, सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में फ्रेंड्स क्लब अध्यक्ष विवेक भदोरिया एवं आयोजन समिति के सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा। आयोजन में मुख्य रूप से अनुराग तिवारी, नीरज कैथवास, मनीष तिवारी, रोहित गौर, शहीद खान, राजेंद्र धाकड़, अनीश राजपूत, शुभम राजपूत, इमरान ख़ान, क्षितिज गौर, राम राजपूत, आनंद चतुर्वेदी, श्रेयस शर्मा, आशु तिवारी, पीयूष शर्मा, अगम समैया , राकेश धाकड़, दिलीप मांझी, सागर सन्तोरे, दीपेश बामने, नीरज गौर, सचिन यादव, सौरभ चौधरी, अर्कजीत चड्ढा, सागर केवट, जयजीत गुप्ता, गौरव चौधरी, हिमांशु लोवंशी, सोनू सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। समापन में क्लब के कई सदस्य और सैकड़ों खेल प्रेमी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। फाइनल में अंपायर दिनेश पलिया एवं बंटी कुरैशी रहे।

