

सिवनी मालवा / भारतीय जनता पार्टी के “गांव चलो, बस्ती चलो” अभियान के अंतर्गत सिवनी मालवा नगर मंडल के वार्ड क्रमांक 5, 6 और 7 में स्वच्छता एवं चौपाल जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान शीतला माता मंदिर परिसर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई और स्वच्छता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान चौपाल लगाकर आमजन को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने नागरिकों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करते हुए सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला, संतोष पारीक, रघुवीर राजपूत, नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि शैलेंद्र गौर, नगर महामंत्री तुषार लोवंशी, अतुल बकोरिया सहित नगर मंडल पदाधिकारी, नगर पालिका पार्षदगण, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता, सेवा और जनजागरण के माध्यम से समाज में जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। साथ ही यह संदेश दिया गया कि भारतीय जनता पार्टी जनसेवा और विकास के कार्यों के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

