
इटारसी / थाना इटारसी पुलिस ने आईपीएल सट्टा संचालित करने वाले संगठित गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल, लैपटॉप, स्कूटी सहित कुल 14,22,000 रुपये की सट्टा सामग्री जब्त की है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कार्रवाई……
दिनांक 12 अप्रैल 2026 को पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नर्मदापुरम) के निर्देशन तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) इटारसी के मार्गदर्शन में जिलेभर में अवैध आईपीएल सट्टा संचालकों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी अभियान के तहत थाना प्रभारी इटारसी निरीक्षक गौरव सिंह बुंदेला के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
मुखबिर सूचना पर दबिश…..
पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि नाला मोहल्ला इटारसी में अंकित अजनेरिया के मकान में आईपीएल सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर एसडीएम इटारसी से सर्च वारंट प्राप्त कर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।
मौके से 4 आरोपी गिरफ्तार……
पुलिस ने मौके से निम्न आरोपियों को गिरफ्तार किया —
1. अंकित पिता शेर सिंह अजनेरिया, निवासी नाला मोहल्ला इटारसी।
2. पंकज पिता शेर सिंह अजनेरिया, निवासी नाला मोहल्ला इटारसी।
3. दीपक पिता द्वारका प्रसाद जूनानिया, निवासी मेहरा गांव इटारसी।
4. रोहित पिता दीपक सक्सेना, निवासी नाला मोहल्ला इटारसी।
पुलिस को मौके पर आईपीएल सट्टा संचालित होते हुए मिला।
14.22 लाख की सामग्री जब्त….
आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने निम्न सामग्री जब्त की —
25 मोबाइल फोन (अलग-अलग कंपनियों के)
02 लैपटॉप,
01 टैबलेट,
वाई-फाई कनेक्शन,
प्रोजेक्टर,
01 स्कूटी वाहन,
06 बैंक पासबुक,
05 एटीएम कार्ड,
जप्त सामग्री में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की कीमत 8,33,000 रुपये तथा बैंक खातों में 5,89,000 रुपये की राशि पर होल्ड लगाया गया। कुल 14,22,000 रुपये का मशरूका जब्त किया गया।
ऑनलाइन साइट से चल रहा था सट्टा….
पूछताछ में आरोपी अंकित अजनेरिया ने बताया कि वह गूगल क्रोम के माध्यम से B2E Het Login वेबसाइट पर लॉगिन कर हार-जीत का दांव लगवाता था।
प्रकरण दर्ज….
आरोपियों के विरुद्ध थाना इटारसी में अपराध क्रमांक 324/26 धारा 4(क) सट्टा एक्ट एवं 112(1) BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले में अन्य आरोपियों की भी तलाश जारी है।
सराहनीय भूमिका…..
इस कार्रवाई में निम्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही —
निरीक्षक गौरव सिंह बुंदेला, थाना प्रभारी इटारसी, उप निरीक्षक सुरेश चौहान, सहायक उप निरीक्षक रीना खरे, प्रधान आरक्षक उपेंद्र दुबे,
आरक्षक महेंद्र गुर्जर, आरक्षक अंकित, आरक्षक नरेंद्र राजपूत,
आरक्षक अनिल पाल, आरक्षक राजेश पवार, आरक्षक गुलशन सोनी, महिला आरक्षक पूनम की रही।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध सट्टा संचालकों में हड़कंप मच गया है।

