

नर्मदापुरम / शासकीय कुसुम महाविद्यालय सिवनी मालवा में नारी शक्ति वंदन पखवाड़े के अंतर्गत विशेष व्याख्यान एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती प्रीति शुक्ला जिला अध्यक्ष भाजपा एवं विशेष अतिथि श्रीमती सुनीता लोवंशी, संचालक लक्ष्मी समाज कल्याण संस्था, श्रीमती अनीता बाथव एल्डर मेन नगरपालिका एवं श्रीमती लीना शर्मा नगर मंडल सोशल मीडिया प्रभारी आमंत्रित रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। साथ ही नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में प्रधानमंत्री के उद्बोधन का सीधा प्रसारण समस्त अतिथियों एवं महाविद्यालय परिवार द्वारा देखा गया। इसके उपरांत समस्त अतिथियों का प्राचार्य द्वारा शॉल एवं पुष्पगुच्छ द्वारा सम्मान किया गया। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. ए के यादव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए नारी शक्ति वंदन अधिनियम के महत्व और महिलाओं के लिए इसकी उपयोगिता के बारे में बताया। मुख्य अतिथि श्रीमती प्रीति शुक्ला ने छात्राओं को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार द्वारा किशोरियों एवं महिलाओं के हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही छात्राओं इन योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया। श्रीमती सुनीता लोवंशी ने छात्राओं एवं महिलाओं के लिए विभिन्न स्वरोजगार संबंधी प्रशिक्षणों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. प्रीति गुप्ता ने बताया कि नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा 10 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम होना निर्धारित है। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. रश्मि सोनी द्वारा किया गया। अंत में अतिथियों का आभार प्रदर्शन डॉ. रेखा पटेल द्वारा किया गया । कार्यक्रम में महाविद्यालयीन स्टॉफ के साथ साथ बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

